Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -02-Jan-2023 गाय होती वरदानी

शीर्षक-गाय होती वरदानी

गाय होती वरदानी,
सबको है यह बात समझानी
मनुष्य के लिए होती जीवनदायिनी।

गाय माता के बनो रक्षक,
ना बनो तुम भक्षक,
देती हमको दुग्ध,
फिर क्यों देते दुःख।

प्राचीन काल से चली आ रही गाथा
गाय है हमारी दाता,
पौराणिक काल से है यह नाता,
गाय को कहा जाता माता।

देवताओं का तुझ में वास,
जो भी करें पूजा पाठ,
सबसे बड़ा है गोदान,
मिलता उसको मोक्ष दान।

गोबर होता कीमती,
मां उपले बनाती,
ईंधन के काम में लेती,
गाय होती वरदानी।

मां धरती को लिपती,
जिससे होता घर सुसज्जित,
घर की शोभा बढ़ाती,
गाय होती वरदानी।

दूध दही छाछ माखन,
शरीर के लिए होते अमृतपान,
प्रोटीन तत्व होता भरपूर,
गाय होती वरदानी।

गौ माता की रक्षा करना,
जीवन में यह बात अपनाना,
हर महीने गौशाला जाना,
चारा तुम उनको खिलाना।

इस नियम का करना पालन,
गौमाता का न करना अपमान,
यह बात रखना हमेशा ध्यान,
गाय पर निर्भर है संसार।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा "प्रिया"

   19
7 Comments

Wahhhh Bahut hi सुन्दर सृजन और अभिव्यक्ति एकदम उत्कृष्ठ

Reply

Varsha_Upadhyay

03-Jan-2023 07:26 PM

शानदार

Reply

Gunjan Kamal

03-Jan-2023 09:12 AM

बेहतरीन प्रस्तुति

Reply